Tata Tiago EV 2025 – Tata Tiago एक स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जो शहरी ड्राइविंग के लिए एकदम उपयुक्त है।

इसमें आकर्षक डिज़ाइन, प्रैक्टिकल फीचर्स और लंबी रेंज का बेहतरीन मेल मिलता है।
यह इलेक्ट्रिक कार तेज़ चार्जिंग, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और कम मेंटेनेंस के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक यूज़र्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
Tata Tiago EV 2025 Battery & Motor
Tata Tiago EV कार 19.2 kWh (मीडियम रेंज) और 24 kWh (लॉन्ग रेंज) के साथ आती है। AC फास्ट चार्जर (7.2 kW) के जरिए 10% से 100% चार्ज होने में लगभग 3.6 घंटे लगते हैं, जबकि DC फास्ट चार्जर से 10% से 80% चार्ज करने में केवल लगभग 58 मिनट का समय लगता है। चार्जिंग पोर्ट IP67 रेटेड है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखता है।
Tata Tiago EV 2025 Specification
इस इलेक्ट्रिक कार में सेफ्टी के लिए 2 एयरबैग्स, ABS, EBD, ब्रेक असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इसके अलावा इंटीरियर्स में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, फ्लोटिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और कीलेस एंट्री जैसी कॉन्फर्ट फीचर्स भी शामिल हैं।
Tata Tiago EV 2025 Design & Range
Tata Tiago EV 2025 का डिज़ाइन कॉम्पैक्ट और शहरी ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है, जिसमें स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और स्मार्ट एलॉय व्हील्स शामिल हैं। ड्यूल-टोन इंटीरियर, फ्लोटिंग टचस्क्रीन और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल इसे प्रीमियम और आरामदायक एक्सपीरियंस देते हैं।
रेंज की बात करें तो, 19.2 kWh बैटरी वाला मीडियम रेंज वेरिएंट लगभग 250 किमी और 24 kWh बैटरी वाला लॉन्ग रेंज वेरिएंट करीब 315 किमी की MIDC रेंज देती है।
Tata Tiago EV 2025 Price & EMI
Tata Tiago EV 2025 की एक्स-शोरूम कीमत वेरिएंट के अनुसार ₹7.99 लाख से ₹11.14 लाख तक है। आकर्षक फाइनेंस विकल्पों के साथ इसकी EMI लगभग ₹17,174 प्रति माह से शुरू होती है, जिससे इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को खरीदना और भी सरल हो जाता है।